- पर्स, हेलमेट, बाइक, मोबाइल, रुपए सहित सभी सामान है मौजूद
- गले पर मारी गई एक गोली से हुई मौत
सोनभद्र संवाददाता, सहरसा।

सदर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान स्थित विश्वेश्वरैया चौक पर शनिवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात युवक के गले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे ही युवक की बाइक और मोबाइल भी बरामद की गई है। वहीं मृतक हेलमेट पहने हुए हैं। साथ ही उनके पास मास्क भी मौजूद है। वही उनके पास से पर्स भी बरामद हुआ। जिसमें रुपए भी मौजूद हैं। उनके ऊपर सिर्फ एक गोली गर्दन पर मारी गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
जिसकी सूचना के बाद सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को बरामद किया गया। उन्हें सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। वहीं उनकी तलाशी लिए जाने पर पर्स में मौजूद कुछ कागजात भी बरामद हुए। जिनमें दो जगहों के पते दर्ज हैं। जिनमें एक पता खगड़िया जिले के गोगरी का बताया जा रहा है। वहीं दूसरा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के वारा भरना का है।
दोनों ही जगहों के पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वही उनकी हत्या में उनके नजदीकी लोगों के शामिल होने की भी बातें सामने आ रही है। उनके साथ लूटपाट की कोई भी मनसा नहीं दिख रही है। हालांकि खबर प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। वही फिलहाल पुलिस भी कुछ बताने से परहेज कर रही है।