बिहार बीजेपी की लिस्ट में बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नाम नहीं है। वहीं, नवादा से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को बीजेपी ने टिकट दिया है। जबकि, मुजफ्फरपुर से सांसद रहे अजय निषाद पर इस बात पार्टी ने भरोसा नहीं किया है, बल्कि दूसरे निषाद राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सासाराम से सांसद रहे छेदी पासवान भी बेटिकट हो गए हैं।इस बार पार्टी ने यहां से शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा की 111 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें यूपी, बिहार, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों में उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की ओर से ये 5वीं लिस्ट जारी की गई है। बिहार में इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। सूची में राज्य के तीन मौजूदा उम्मीदवारों के नाम  नहीं है। जिसमें, बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नाम भी शामिल है। जिन तीन सांसदों का टिकट कट गया है। उनमें बक्सर से अश्विनी चौबे के बदले मिथिलेश तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया गया है।

*बिहार में बीजेपी से इनको मिला टिकट, देखिए आप भी लिस्ट*

पश्चिम चंपारण- डॉ. संजय जयसवाल।

पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह।

मधुबनी- अशोक कुमार यादव

अररिया- प्रदीप कुमार सिंह

दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर।

मुजफ्फरपुर- राजभूषण निषाद।

महाराजगंज- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल।

सारण- राजीव प्रताप रूडी।

उजियारपुर- नित्यानंद राय।

बेगूसराय- गिरिराज सिंह।

पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद।

पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव।

आरा- आरके सिंह।

बक्सर- मिथिलेश तिवारी।

सासाराम- शिवेश राम।


औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह।

नवादा- विवेक ठाकुर।

*इन्हें भी जानें*

बिहार बीजेपी की लिस्ट में बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नाम नहीं है। वहीं, नवादा से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को बीजेपी ने टिकट दिया है। जबकि, मुजफ्फरपुर से सांसद रहे अजय निषाद पर इस बात पार्टी ने भरोसा नहीं किया है, बल्कि दूसरे निषाद राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सासाराम से सांसद रहे छेदी पासवान भी बेटिकट हो गए हैं।इस बार पार्टी ने यहां से शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here