सोनभद्र संवाददाता, कुर्सेला/ कटिहार। अज्ञात वाहन की ठोकर में पशु पालक की मौत हो गई। घटना में दो भैस घायल हो गए। घटना शुक्रवार के अहले सुबह कुर्सेला के रामपुर ग्वालटोली के समीप की हैं। मृतक की पशु पालक की पहचान बांका जिले के पंजवारा थाना अंतर्गत कुल्हरिया गांव निवासी 50वर्षीय संजय यादव के रूप में की गई। घटना के बारे में बताया जाता हैं कि मृतक संजय यादव पूर्णिया से अपने साथियों के साथ भैस लेकर एनएच 31 होते हुए घर बांका जिले के कुल्हरिया गांव जा रहें थे।

शुक्रवार के अहले सुबह कुर्सेला के रामपुर ग्वालटोली के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से संजय यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 2 भैस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मृतक को उनके साथियों ने ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला लाया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला पहुंचे। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कुर्सेला पुलिस कागजी करवाई पूर्ण कर शव को परिजन को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here