कैमूर। सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय बैठक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में सामाजिक सुरक्षा शाखा के समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन की योजनाओं में लंबित मामलों को तत्काल निष्पादित करने हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया। जीवन प्रमाणीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मद्य निषेध विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग से संबंध स्थापित कर निरंतर छापेमारी करने एवं चेकपोस्ट का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने हेतु एक्साइज सुपरिटेंडेंट को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उत्पाद अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पकड़ी गई शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया आदेश लेकर तत्काल कराना सुनिश्चित करें और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक पोस्ट पर जांच को बढ़ाएं। साथ ही पकड़े गए वाहनों की नीलामी हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी ,प्रभारी जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। vc के माध्यम से प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी जुड़े थे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here