कैमूर। बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा भारत माला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित पथ हेतु चिन्हित भूमि का क्षेत्र भ्रमण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। इस क्रम में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाए जा रहे समस्याओं की डीएम सावन कुमार द्वारा जानकारी ली गई और जानकारी लेने के बाद डीएम ने ग्रामीणों की समस्या के निष्पादन हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया। भारत माला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित पथ हेतू चिन्ह्रित भूमि का क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम के साथ जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि उक्त परियोजना के अंतर्गत बुधवार को डीएम ने चांद प्रखंड में भूमि का निरीक्षण किया और इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here