कैमूर/भभुआ।अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज भारत ने इतिहास रच दिया है। आज पहली बार भारत के कदम चाँद पर पड़े हैं। बता दें कि जिस तरह आज चंद्रयान-3 के लैंड होते ही भारत ऐसा करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन गया है। जबकि भारत चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।आज लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा। वहीं चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाईयों का ताँता लगा गया है। आज सबेरे से देश के अलग अलग हिस्सों में लोग इसके सफलता के लिए पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान जिले के वरीय समाजसेवी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। सोनी अग्रवाल ने कहा कि, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए सभी देशवासियों के साथ देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जिन्होंने पिछली असफलता को दरकिनार कर नए भारत का शंखनाद पूरे विश्व में करने का कार्य कर दिया ।अपने बधाई संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि आज हमसभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान 3 मिशन की सफलता ने हमे विश्व में चौथी देश होने का गर्व दिया। जिन्होंने सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है उसकी गति को देखकर हमसभी को अटूट विश्वास है कि यह तो बस ट्रेलर है आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा। अब हम सभी के कहानी शब्दों में नहीं रह गया है बल्कि अब हमारे लिए चंदा मामा टूर के हो गए हैं”।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here