मंत्री बनने के बाद पहली बार सहरसा पहुंचे रत्नेश सादा का हुआ भव्य स्वागत

सहरसा। जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारणी कमिटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के अध्यक्षता में बुधवार को देव रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें नव गठित जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई। तय घोषणा के अनुसार कुल दस जिला उपाध्यक्ष, 15 महासचिव 15 सचिव के साथ कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता के एकल पद की घोषणा के साथ 51 सदस्य की कमिटी बनाई गई है। सभी को मनोनयन पत्र देते जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा संगठन हित में सभी लोग ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए समाजवादी चिंतन धारा को सबल बनाएं। इस अवसर पर सोनवर्षा राज विधायक रत्नेश सादा के मंत्री बनने के बाद पहली बार सहरसा आने पर कार्यकारणी की बैठक में भाग लिए।जिला कमिटी के ओर से उनका मैथिल परम्परा से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर नगर निगम के नव निर्वाचित उप मेयर गुड्डू हयात को भी जिला कमिटी की और से स्वागत और अभिनंदन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश हित मे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिनका देश की राजनीति पर व्यापक असर होने वाला है। आज हम जिस मोड़ पर खड़े हैं। जहां से देश बदलाव की एक एक करवट लेने के लिए प्रतीक्षा कर रही है। आप उस बदलाव के सिर्फ दर्शक ही नही होंगे बल्कि एक कामयाब कारक भी होंगे।इसलिए व्यापक सक्रियता के साथ कार्य करें। आज केंद्र की सत्ता ने अनावश्यक रूप से समाज में तनाव और असहिष्णुता का माहौल बना रखी है। वही अल्पसंख्यक में भय और अन्य कमजोर तबकों में लालच पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। लोकतंत्र पर तेजी से प्रहार कर उसे समाप्त करने की साजिश चल रही है।इस लिए आप लोग देश हित समाजहित के लिए तथा अपने नेता नीतीश कुमार के हाथ को बजबूती देने के लिए ईमानदारी से काम करें। इस अवसर पर जिला संगठन के प्रमंडलीय प्रभारी सुभानंद मुकेश, वरिष्ठ नेता आनंदी मेहता, डॉ कुलानंद झा, अंजुम हुसैन, रेणु सिन्हा, राजकुमार साह, प्रो हरिनारायण यादव, मानवेंद्र ठाकुर, डॉ सुशील कुमार यादव, देवेंद्र देव, दिनेश पासवान, ललन यादव,जय कुमार सिंह रमेश चंद्र यादव, उपेंद्र दास, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, बद्री शर्मा, रणबीर यादव, अमर यादव, जवाहर यादव, मोहन दास, गणेश गौरव, सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, निशा पांडे, रेणु झा, अनुजा मिश्रा, बिजली प्रकाश, मनोज साह, श्री कांत झा, संजीत कुमार, डॉक्टर लुटफुल्लाह रंजित कुमार बबलू,अमरदीप शर्मा, गौरव बंटी, हरदेव मुखिया, गोबिंद सादा, संजय विश्वास, सुरेश यादव, दिलीप साह, ओवेश करणी उर्फ चुन्ना, राजेश रंजन बबुआ का सीमा गुप्ता विनय विनय झा नीलम देवी संगीता देवी आमोद राम विपिन सम्राट सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here