सीवान। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पटना गांधी मैदान पटना से विधान सभा घेराव करने जाने के दौरान बिहार पुलिस द्वारा बर्बरता से जो लाठी चार्ज किया गया। उसके विरोध में महाराजगंज में गुरुवार की संध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुड्डू के नेतृत्व में शहीद स्मारक से राजेंद्र चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन गया। भाजपा नेता अजय कुमार ने बताया कि पटना में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया है। स्थानीय सांसद पर जानलेवा हमला कहीं से भी लोकतंत्र में जायज नहीं है। बिहार सरकार तानाशाह हो गई है आंदोलन को लाठियों से कुचल देना चाहती है। शांतिपूर्ण मार्च करने वाले लोगों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज हो रहा है। यह पुलिस का कुकृत्य है। पुलिस सरकार के इशारे पर भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं पर जान लेने के उद्देश्य से हमला किया है। जहानाबाद के भाजपा नेता पुलिस लाठीचार्ज में हुई मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कैंडल मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। मौके पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर चौरसिया, मोहन कुमार पद्माकर, मंडल मंत्री असेसर पंडित, राहुल सिंह, कुंदन सिंह, चंदन दुबे, अमित कुमार, रामबाबू प्रसाद, अभय सिंह, अजय सिंह , प्रो प्रमित सिंह, कुंदन सिंह, गुड्डू सिंह, शशिकांत तिवारी, अभय सिंह, मुकेश प्रसाद, मनु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता थे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here