कैमूर।किसान यूनियन ने नुआंव प्रखंड के अखिनि, छाता बाराडी, गांव नुआंव बाजार में सदस्यता अभियान चलाया। कैमूर किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि मंडी कानून बहाली के साथ माल्टीपल एजेंसिस से धान की खरीदी, बकाया बिजली बिल माफी तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुआवजे के लिए 23 सितंबर 2023 को बिहटा में किसान महा पंचायत का अयोजन किया जाएगा तथा किसान नेता राकेश टिकैत कैमूर, बक्सर और औरंगाबाद में दिनांक 7, 8 और 9 अक्तूबर 2023 को आंदोलन करेंगे। सदस्यता अभियान के अंतर्गत कैमूर किसान यूनियन के उपाध्यक्ष अफ़रोज़ खान ने कहा कि यह विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक संस्था है जो किसानों के उत्थान तथा किसानों पर हो रहे शोषण की लड़ाई प्रखर होकर लड़ता है। सचिव अमित राय ने कहा कि किसानों को भूमि अधिग्रहण मे बाजार मूल्य से चार गुना मूल्य मिलना चाहिए नहीं तो आने वाले चुनाव में किसान वर्तमान सरकार को धूल चटा देगा। सदस्यता अभियान में कोषाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की कैमूर किसान यूनियन किसानों की माली हालत सुधारने के लिए भी कार्य कर रहा है तथा मछली पालन, दूध तथा खाद बीज क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान के दौरान अनिल यादव, मंजूर खान, अजहर खान, सोनू खान,राजेश कुशवाहा, इश्तियाक खान, रमेश कुशवाहा मुबाशिर खान, संतोष सिंह, फैज खान, आतिफ अफरोज, बलिस्टर कुशवाहा इत्यादि किसान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here