कैमूर। गुरूवार को चंद्रयान-3 की सफल लाॅन्चिंग पर शिवम कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विघालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिवम कुमार ने बताया कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना भारत और ये चाँद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रच दी। यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा हो गया। हम सभी ने अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखें। देशवासियों के लिए गर्व का एक और अविस्मरणीय क्षण हैं। बच्चों को इससे जुड़ी मजेदार नयी-नयी जुड़ी रोचक जानकारियों को बताया गया। जिसमें बच्चों ने एक से एक बढ़कर पेंटिंग बना कर चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक पहुंचा चंद्रयान-3 जश्न मनाया और अपनी खुशियां जाहिर की। बच्चों के चेहरे पर एक अलग की खुशी दिखा। अंतरिक्ष में भारत की मजबूत धमक के साथ अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। चन्द्रयान-3 की कामयाबी हम भारतीयों के लिए ही नहीं, दुनिया के लिए मील का पत्थर है। इससे चंद्रमा पर मौजूद तत्वों-खनिजों के बारे में अधिकाधिक जानकारियां मिलेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान विघालय प्रधानाध्यापक नागेन्द्र तिवारी, समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार प्रभाकर, विघालय के शिक्षक रविशंकर उपाध्याय, गौतम सिंह, नरेन्द्र तिवारी व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here