पटना। बिहार में जातिगत सर्वे का आंकड़ा जारी। बिहार के मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार जाति आधारित गणना 2022 की पुस्तिका का किया विमोचन। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में 81.99% हिन्दू, 17.70% मुसलमान, .057% ईसाई, .085% बौद्ध धर्म, .0096 जैन धर्म, .0016% कोई धर्म नहीं है।बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01, अनुसूचित जाति 19.65, अनुसूचित जनजाति 1.68, सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत है। धानुक जाति की संख्या 2.13, कुर्मी 2.87, कुशवाहा 4.27, ब्राह्मण 3.67, राजपूत 3.45, मुसहर की आबादी 3.08, मल्लाह जाति की आबादी 2.6, भूमिहार 2.86, अनुसूचित जनजाति 1.68, सोनार 0.68, कुम्हार 1.04, बढ़ई 1.45, कानू 2.21, यादव 14.26, कायस्थ 0.60, धोबी 0.83, नाई 1.59, तेली 2.81, रविदास 5.25, मल्लाह 2.6, नोनिया 1.9 प्रतिशत है। वहीं बिहार की कुल आबादी 13,07, 25 , 310 है, जिनमें पिछड़ा वर्ग 3,54,63,936, अत्यंत पिछड़ा वर्ग — 4,70,80,514, अनुसूचित जाति 2,56,89,820, अनुसूचित जनजाति 21,99,361, अनारक्षित 2,02,91,679 हैं।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here