कैमूर एसपी ने चार पुलिस पदाधिकारी को किया इधर से उधर
कैमूर । जिले के एसपी ललित मोहन शर्मा ने चार पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया है। इसको लेकर एसपी ललित मोहन शर्मा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया है कि जिन चार पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया गया है। वह पुलिस पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नव पदस्थापन जगह पर पहुंचकर योगदान करना सुनिश्चित करें।
जिन चार पुलिस पदाधिकारी को एसपी ललित मोहन शर्मा ने इधर से उधर किया है। उन पदाधिकारी में वर्तमान समय में रामगढ़ थाना के थानेदार राम कल्याण यादव को भभुआ थाने का थानेदार बनाया गया है। वही वर्तमान समय में भभुआ थाने में रहने वाले पुलिसअवर निरीक्षक शशि भूषण कुमार को रामगढ़ थाने का थानेदार बनाया गया है। इसके अलावा भभुआ थाने के थानेदार रामनंद मंडल को आंचल पुलिस निरीक्षक चांद कैंप चैनपुर आंचल दिया गया है। साथ में पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह को जो चांद कैंप चैनपुर अंचल के अतिरिक्त प्रभार में थे उनको मुक्त किया गया है।