सीवान । महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में जन सुराज प्रखंड संचालन समिति का बैठक आयोजित की गयी। बैठक शहर के मनोज मैरेज हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंतखाब अहमद जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज प्रखंड कार्य समिति सभापति रामानंद राम ने किया। अपने वक्तव्य के दौरान इंतखाब अहमद ने कहा कि बिहार की गिरती शिक्षा व्यवस्था को निश्चित तौर पर जन सुराज सुदृढ़ करेगा।हम यहां के लोगों को मजदूरी करने दुसरे राज्यों में नहीं जाने देंगे हम उसे यही पर रोजगार उपलब्ध कराएंगे। सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक व जन सुराज प्रमुख अध्यक्षा डॉक्टर सबीना जावेद ने कहा आज शिक्षा चाहिए तो बाहर जाएं, रोजगार चाहिए तो बाहर जाएं, चिकित्सा चाहिए तो बाहर जाएं, सुरक्षा चाहिए तो बाहर जाएं इन सभी समस्याओं का निराकरण जन सुराज करेगा।
मंच संचालन रामदेव विकास मंच के प्रमुख अभिषेक कुमार सिंह ने किया। जन सुराज के प्रखंड महिला अध्यक्षा व वार्ड संख्या 11 की पार्षद शालू सिंह मौजूद रहीं। जन सुराज के पद चिन्हों पर चलें गोल्डन शाही ने कहा कि अब बिहार का काया कल्प जन सुराज ही करेगा। नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि शक्ति शरण प्रसाद,नप उपाध्यक्षा प्रतिनिधि पवन कुमार जी, वार्ड पार्षद 11 के प्रतिनिधि राहुल सिंह, धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह ने किया।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here