सोनभद्र संवाददाता,फलका(कटिहार):फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के चुरका टोला अमोल के बकरी चराने गये दो बच्चे को अज्ञात तीन अपराधियों के द्वारा अपहरण कर फरार हो गया है। मामले को लेकर बताया जाता है कि गांव के तीन बच्चे शुक्रवार की संध्या गांव के बाहर बहियार में बकरी चरा रहे थे। कि इसी दौरान तीन नकाबपोश अपराधी आये और दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। एक बच्चा भाग कर घर पहुंचे। और घटना की जानकारी परिजनों और गांव के लोगों को दिया।

जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग घटना स्थल के तरफ दौरे और खोजबीन करने लगे तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी घटना की जानकारी मिलते ही फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल कोढ़ा थाना अध्यक्ष आलोक राय, इंस्पेक्टर, डीएसपी सदलबल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए बच्चे की खोजबीन में लग गये और देर रात्रि तक पुलिस खोजबीन करते नजर आये। हलांकि पुलिस मामले में कुछ भी बताने से परहेज किये।


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चुरका टोला अमोल ग्राम के जेठा मुर्मू का अभिषेक कुमार मुर्मू उम्र 12 वर्ष,हड़मा मुर्मू का पुत्र महितलाल सोरेन उम्र 12 वर्ष व गांव के ही कमल मुर्मू गांव के बगल के बहियार में बकरी चराने गए थे इसी दौरान तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधी आए और दो बच्चों को पकड़ कर लेकर जाने लगे की तीसरा बच्चा कमल मुर्मू कुछ दूरी पर था यह देखकर वह भाग कर गांव पहुंचे और गांव में आकर घटना की जानकारी दिये। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और ग्रामीण एवं परिजन मक्का खेत में इधर-उधर खोजबीन करते हुए स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दिये। फलका थाना व कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ पहुंचकर खोजबीन करने में जुट गये। हालांकि देर रात्रि तक गायब बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण दबीं जुबान से कह रहे थे कि बच्चा चोर गिरोह काफी सक्रिय है और हो ना हो बच्चा चोर गिरोह के द्वारा ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया है, तो कुछ लोग कह रहे थे की कहीं दोनों बच्चे का अपहरण तो नहीं कर लिया गया है।

जबकि घटनास्थल पर मौजूद तीसरा बालक कमल मुर्मू जो सारी घटना को देखा है उनका कहना है कि तीन लोग थे और तीनों व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांध रखे थे और मास्क भी लगाए हुए थे। तीनों आए और अभिषेक मुर्मू उम्र 12 वर्ष एवं महितलाल सोरेन उम्र 12 वर्ष को पकड़ कर दक्षिण दिशा की ओर लेकर जाने लगा और उनके तरफ भी आ रहे थे कि वह दौड़ते हुए गांव पहुंचे। और गांव में आकर आपबीती बताएं। बताते चलें कि मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कटिहार इंस्पेक्टर कोढ़ा इंस्पेक्टर घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए खोजबीन में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here