सीवान /दरौंदा। पटना गांधी मैदान से विधानसभा के घेराव के लिए भाजपा की आयोजित मार्च के दौरान बिहार पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज से कई भाजपा के नेता एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हों गए. यही नहीं जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मृत्यु हो गई तथा महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बुरी तरह से घायल हो गए. इससे साफ जाहिर हो गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचारी चार्ज सीटेट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बचाने के लिए किसी स्तर पर जा सकते हैं. इसलिए तो अपने बिहार पुलिस को पहले से ही लाठी चार्ज, आंसू गैस छोड़ने के लिए आदेश किए थे, जबकि कोई भी कार्यकर्ता शांति भंग नहीं करते मिले थे. सरकार के एवं बिहार पुलिस के इस नीतियों पर भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, अरुण भारती, खलीफा गिरि, रणजीत सिंह, मंटू तिवारी, राजकुमार ठाकुर, पिंटू सिंह, अनिल तिवारी, विजय सिंह, बृजनंदन सिंह आदि ने घोर निंदा किया.

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here