पूर्णिया। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋतू जायसवाल ने पूर्णिया जिला महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दिशा निर्देश पर कंचन कुमारी को मनोनीत किया। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि उन्हें जिला अध्यक्ष मनोनीत करने में पूर्णिया जिला के कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव की अनुशंसा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपने महिला सहयोगियों के साथ राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मिलकर आशीर्वाद लेने के बाद पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व के निर्वहन के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। पूर्णिया जिला के राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी प्रखंडों में बैठक करके पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से सलाह विमर्श कर प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा और साथ ही साथ महिला प्रकोष्ठ को पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक मजबूत किया जाएगा ताकि आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सके।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here