सीवान। पचरुखी जसौली की अदिति सिंह ने स्विट्जरलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में रजत पदक जीता है। होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एंड एजुकेशन में चयन के तीन चरणों, एनएसईसी,आईएनसीएओ और ओसीएससी को पास करने के बाद, अदिति ने ज्यूरिख स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले आईसीएचओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए शीर्ष 4 छात्रों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। आइसीएचओ 16/07/2023 से 25/07/2023 तक स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था ल, जिसमें भारत ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। अदिति सिंह उन पदक विजेताओं में से एक हैं, जिन्हें रजत पदक मिला है। अदिति सिंह सिवान के जसौली मान सिंह टोला निवासी आयकर अधिकारी अनिल सिंह की बेटी हैं। इनकम टैक्स ऑफिसर अनिल सिंह फिलहाल अहमदाबाद में परिवार के साथ रहते हैं और त्योहार और अन्य अवसरों पर जसौली गांव आते रहते हैं। जसौली में अदिति के दादा रामदयाल सिंह, दादी व अन्य परिजन पुस्तैनी खेती-बाड़ी देखते हैं।
अदिति सिंह की कई अन्य उपलब्धियाँ भी हैं। उन्होंने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 104 भी हासिल की है और आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दाखिला लिया है। वह आईआईटी मुंबई जोन में गर्ल्स टॉपर रही हैं। उन्होंने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। वह एनटीएसई स्कॉलर भी हैं। बिहार की बेटी अदिति सिंह पर बिहार को गर्व है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here