सोनभद्र संवाददाता ,मधुबनी। मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अशोक यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलाया किया है। पुलिस टीम ने हथियार के साथ 6 अपराधियों को धड़ दबोचा है। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही से जयनगर जाने वाली सड़क के किनारे एक अज्ञात शव मिली थी। सत्यापन में पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अशोक यादव के रूप में शव की पहचान हुई थी। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ मे कलुआही थाना मे कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई प्रारंभ किया गया।

इसी बीच सूचना मिली कि अशोक यादव के हत्या मे संलिप्त कई अपराधी पंडौल थाना क्षेत्र के शिव शक्तिनगर स्थित दुमंठा में सन्नी उर्फ अनीश कर्ण के घर में छिपा हुआ है। जहां सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल छापेमारी किया गया। पुलिस बल देखकर सभी अपराधी भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सन्नी उर्फ अनीश कर्ण, अभिषेक मिश्रा, शूटर अनिल कुमार सिंह उर्फ अनिल, दयानंद चौधरी, दुर्गेश सदाय एवं बद्री नारायण यादव के रूप में की गयी है। साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसके पास से 2 देशी कट्टा, 5 कारतूस, 6 मोबाईल एवं 25 हजार भारतीय रुपया बरामद की गयी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी है। कुख्यात अपराधी रोहित यादव जो भागलपुर जेल मे बंद है, वो इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। उसी के इशारे पर इन सभी अपराधियों के द्वारा पूर्व दुश्मनी के कारण अशोक यादव की हत्या की गई।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here