सोनभद्र संवाददाता, कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक के समीप समय लगभग 4:30 बजे कार सवार कुख्यात अपराधी छोटू पोद्दार व सहयोगी प्रीतम चौधरी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान जितेद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचें। बताया जा रहा हैं। नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्ड के वार्ड पार्षद खुशबू प्रवीण के पति छोटु पोद्दार अपने सहयोगी प्रीतम चौधरी के साथ कार पर सवार होकर हरिगंज चौक होते डीएस कांलेज की और जा रहे थे।
इसी बीच हरीगंज चौक स्थित मछली मडी के पास पांच मिनट के लिए कार रूकी थी। इसी बीच मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने ताबड़ तोड़ गोलियों से भून दिया। कार में सवार छोटू, प्रीतम व एक अज्ञात युवक को गोली थी। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कांलेज भेजा गया। लेकिन उपचार के दौरान ही छोटू व प्रीतम की मौत हो गई। जबकि जख्मी की स्थिति सामान्य बताया जा रहा हैं। जबकि घटना स्थल से विभित्र ब्रांड की 22 से अधिक कारतूस खोखा बरामद होने की जानकारी मिल रही हैं। वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं। वही आसपास के इलाकों में हड़कप मचा हुआ हैं।
घटना के संदर्भ में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कुख्यात अपराधी मृतक छोटू पोद्दार अतराज्यीय अपराधी थे। इनपर डकैती, हत्या सहित रंगदारी का मामला दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व ही रंगदारी में जेल गए थे। ओर जमानत पर बाहर थे। उन्होंने कहा कि गोली कांड में तीन बाइक सवार बदमाशों की संप्लिता होने की जानकारी मिल रही हैं। हालांकि इस कांड के कई सुरांग मिला हैं। बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तार कर ली जायेगी।