कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): मानव भारती हेरिटेज विद्यालय चांद में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का कुशलता पूर्वक समापन किया गया।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस के 500 से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।खेल के अंतिम दिन बालक वर्ग के प्रथम 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर एवं 800 मीटर में कैफ खान,विनायक वर्मा एवं यशवंत यादव ने प्रथम वहीं आयुष सक्षम पांडे शुभम एवं आर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उसके साथ ही जैवेलीन एवं डिस्कस थ्रो में यशवंत यादव सुजीत ने प्रथम तो विनायक संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर एवं 800 मी बालिका वर्ग में साक्षी श्रीवास्तव इकरा,आयुषी एवं लकी ने प्रथम तो सृष्टि इकरा रिया और परी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्राचार्य द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के वार्षिक खेलकूद का समापन विद्यालय खेल शिक्षक कैप्टन मिथिलेश सिंह के देखरेख में मार्च पास्ट के साथ किया गया।विद्यालय प्राचार्य द्वारा वार्षिक खेल उत्सव समापन की घोषणा की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here