पूर्णिया। केहाट थाना क्षेत्र के राजनगर हाता लाइन बाजार में राजू मेहतर के 4 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के अचानक घर के आगे खेलने के क्रम में दोपहर 2:00 बजे गायब हो जाने के बाद 4 घंटे से अधिक समय तक परिजन और केहाट थाना की पलिस गायब बच्चे को ढूंढने के लिए खोजबीन कर रही थी। इसी क्रम में शाम के 6 बजे के करीब पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक महिला के पास बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद केहाट थाना के पुलिस और परिजन ने राहत की सांस लिया है। घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि वे लोग साफ सफाई का काम करते हैं। धर के सभी लोग काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। 4 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार घर के बाहर खेल रहा था। इसी क्रम में लड़का खेलते खेलते गायब हो गए। इस आशय की सूचना मिलने के बाद परिजन के द्वारा आसपास में ढूंढने का प्रयास किया गया। जब कोई सुराग नहीं लगा तो इस आशय की सूचना केहाट थाना के पुलिस को दी गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल किया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक अज्ञात महिला के पास गायब बच्चा मिला। केहाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गायब बच्चे को लेकर खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गायब बच्चा मिल गया है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here