कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): जिले के मुखिया प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार से मिलकर पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। बताते चलें कि शुक्रवार को कैमूर जिले के मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में जिले के मुखिया प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार से मुलाकात किया गया। जहां पर अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि मंडल की एक एक समस्या को ध्यान पूर्वक सुना गया और उस पर विचार करने का आश्वासन भी दिया गया । इतना ही नहीं मुखिया प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिलाधिकारी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत भी किया गया। इस मौके पर दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू ,डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह पिंकू , जेवरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार सिंह दीपक,सहित काफी संख्या में मुखिया मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here