कैमूर/भभुआ : मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिया जा रहा है। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण सौहार्द पूर्ण रूप से मने।इसे लेकर कैमूर जिला प्रशासन प्रतिबद्ग है। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए जिले में कई जगह पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी के क्रम में गुरुवार को आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर फ्लैग मार्च भभुआ और मोहनिया दोनों अनुमंडल में किया गया। शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण मुहर्रम त्योहार के आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला के विभिन्न स्थलों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति पूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील की गयी।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here