महाराजगंज /सीवान। महाराजगंज शहर मुख्यालय के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष सिंह के निवास पर गुरूवार को भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला मंत्री अवधेश पांण्डेय द्वारा बताया गया कि अमृत महोत्सव का समापन अगस्त 2023 में होना है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस संबंध में पार्टी द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जाएगी। इसी में पार्टी के द्वारा महाराजगंज नगर में 12 अगस्त को 3:00 बजे से आर.बी.जी.आर. कॉलेज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सहिद स्मारक पर समाप्त होगी, जिसमें मुख्य अतिथि श्री जनार्दन सिंह अग्रवाल जी होंगे । कार्यक्रम के अंत में महाराजगंज क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी, शहीद जवान के परिजनों को, अवकाश प्राप्त सैनिक को सांसद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर जिला मंत्री अवधेश पांण्डेय, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष सिंह , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार गिरि, मुखिया मंटू द्विवेदी, संजय सिंह राजपूत, ओमप्रकाश जी, चंदन दुबे, राजन सिंह, अनीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here