बीते गुरुवार की शाम घर से निकला था युवक, परिजन को है हत्या की आशंका

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र संवाददाता हरलाखी / मधुबनी।थाना क्षेत्र के हरलाखी व विशौल के बीच एनएच 104/227 सड़क के किनारे एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरलाखी निवासी शत्रुघ्न भगत के 23 वर्षीय पुत्र राधेश्याम भगत के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटना स्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों की भीड़ ने शव की पहचान की। पहचान होते ही मृतक के परिजन शव के नजदीक पहुंच गए और घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। इधर शव मिलने की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनोज कुमार एएसआई आरपी यादव,अबुल कलाम एजाज, प्रशिक्षु एसआई प्रीति कुमारी,आदित्य कुमार सहित अन्य पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने आस पास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। तदुपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजकर घटना के अन्य बिंदुओं पर बारीकी से जांच में जुट गई।



परिजनों को है हत्या की आशंका

घटना से मृतक के परिवार सहित आस पास के इलाकों में मातम पसर गया। मृतक पांच भाई में तीसरे नंबर का था और राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था। जो 10 दिन पूर्व घर आया था। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व दरभंगा जिला के केवटी पैगम्बरपुर निवासी रानी देवी से हुई थी। जानकारी के मुताबिक युवक गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। जिसे देर रात हरलाखी पेट्रोल पंप के नजदीक आखिरी बार देखा गया। लेकिन सुबह युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताई है।चूंकि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। मृतक के गले में भी निशान पाये गए हैं। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का उद्भेदन किया जायेगा।

मां के पेट में पल रहा बच्चा नहीं देख सका पिता की सूरत

मृतक की पत्नी छह माह से गर्भवती है। तीन माह बाद बच्चे का जन्म होगा। लेकिन बच्चा अपने पिता का चेहरा नहीं देख सका। चुकी बच्चे के पिता राधेश्याम की गुरुवार की रात मौत हो गई। घटना से मृतक की मां निर्मला देवी, पत्नी रानी देवी, भाई राम भगत व पिता शत्रुघ्न भगत सहित स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। बहरहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here