सीवान/दरौंदा। प्रखंड के लीला साह के पोखरा स्थित नवदुर्गा होटल में कोडारी कला महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तरफ से लोन प्रोत्साहन राशि का वितरण किसानों के बीच किया गया। जिसमें पथ पर्यवेक्षक श्री मुकेश कुमार पंडित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस तरह का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के अच्छे क्रेडिट को देखते हुए उनके बीच लोन का वितरण एवं सही समय पर इसके चूकती कर देने पर उनको प्रोत्साहित विभाग के द्वारा किया जाता है। सचिव प्रमिला कुमारी ने बताया कि इन किसानों के बीच प्रोत्साहन के रूप में पंखा, प्रेशर कुकर, बाल्टी, मग के अलावे अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया। इसमें आशा देवी, कौशल्या देवी, रजनी देवी, अल्का कुमारी, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, सुभावती देवी के साथ साथ अन्य सदस्य भी पुरस्कृत हुए।