कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): फांसी के फंदे से लटकता हुआ एक विवाहिता के शव को पुलिस ने बरामद किया है। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में पुलिस ने फाँसी के फंदे लटकते हुए एक विवाहिता का शव बरामद किया है। जिस विवाहिता की मात हुई उसकी पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नीबिया ताड गांव निवासी साधु बिंद की बेटी पूजा कुमारी है। मृतका पूजा का विवाह दुर्गावती थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी प्यारे बिंद के बेटे अजय बिंद से हुई थी। इस मामले में विवाहिता के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा की बात कही जा रही है। वहीं विवाहिता की शादी अभी चार माह पहले ही हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को लोगों द्वारा दिया गया। जिसके बाद दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पडताल करते हुए शव को कब्जे में किया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानेदार राजीव रंजन सिंह द्वारा बताया गया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर थाने ले आयी और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here