कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): जिले के155 डाकघरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज आम जनता हेतू उपलब्ध है। इसके लिए ग्राहकों को 25 रुपये की कीमत चुकानी पडेगी। डाकघर में उपलब्ध तिरंगा का साइज तीस गुना बीस इंच का होगा। इसका मुख्य उदेश्य हर घर में तिरंगा झंडा लगाना और देश के प्रति लोगों का प्रेम बढाना है। डाक अधीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में रोहतास डाक प्रमंडल को बीस हजार झंडाउपलब्ध कराया गया है। रोहतास व कैमूर जिले के एक प्रधान डाकघर, पचास उपडाकघर और 411 शाखा डाकघरों में तिरंगा झंडा का आपूर्ति कर दिया गया है। रोहतास व कैमूर जिले के लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर तिरंगा झंडे की खरीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पोेस्टऑफिस से तिरंगा झंडा खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। ई पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी किया जा सकता है। ऑनलाइन करने के बाद चौबीस घंटे के भीतर पोस्टऑफिस द्वारा घर पर झंडा भेज दिया जायेगा। दूरी के अनुसार इसमें कुछ ज्यादा समय भी लग सकता है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here