कैमूर/भभुआ। दो हथियार, तीन मैनपैक व नौ राउंड गोली के साथ तीन अपराधी को कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में कैमूर जिले के अधौरा थाना के बरडीहां गांव के रामसूरत सिंह का बेटा विजय शंकर सिंह, स्व रामलखन सिहं का बेटा रामसूरत सिंह व रामसूरत सिंह का बेटा अयोध्या सिंह है। भगवानपुर पुलिस ने इनके पास से एक बंदूक व बंदूक बनानेवाला अन्य उपकरण बरामद कर जब्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बीते 31 मई को भगवानपुर पुलिस के द्वारा एक अपराधी को दो हथियार, तीन मैनपेक् व नौ राउंड गोली के साथ संजय कुमार साहनी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इसके एक अन्य सहयोगी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय फरार हो गया था जिसे औरंगाबाद के गोह थाना के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना को नक्सली संगठन से जुडे होने की संभावना को देखते हुए अन्य इकाइयों को भी सूचित किया गया था। औरंगाबाद पुलिस द्वारा इसी क्रम में अपराधकर्मी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार व गोली बरामद किया। गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि वह नक्सल संगठन से जुडा हुआ है और ये लोग कैमूर पहाडी पर पुन नक्सली संगठन को सुदृढ करने का कार्य कर रहे हैं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रकाश कुमार से पूछताछ के क्रम में उसके निशानदेही के आधार पर अधौरा थाना के बरडीहा गांव में छापेमारी कर विजय शंकर सिंह के घर से मिनीगन फैक्ट्री का उदभेन किया गया और एक रायफल, अर्धनिर्मिम देशी कट्टा, पिस्टल निर्माण हेतू अन्य अवैध सामग्री व आपततिजनक पोस्टर, पंपलेट तथा रसीद बरामद किया गया। विजय शंकर द्वारा स्वीकार किया गया कि वह नक्सली संगठन के लिए हथयार बनाया करता था और विनोद शंकर व प्रकाश के द्वारा ही हथियार बनवाया गया था जिसे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here