कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर भभुआ रोड स्टेशन पर जीआरपी पुलिस के द्वारा अंतरराज्यीय महिला गिरोह को 33 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वही महिलाओं से पूछताछ किया गया तो मालूम हुआ कि दो महिलाएं सभी बहन है जबकि एक उनकी पार्टनर है। जानकारी के अनुसार जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर भभुआ रोड स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी सुरेंद्र राय के नेतृत्व में अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में स्टेशन के पोर्टिको में 3 महिलाओं से पूछताछ किया गया उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद महिलाओं के पास ट्राली बैग का जांच किया गया तो उसके अंदर 33 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं में सीता नायक उम्र 35 वर्ष एवं जील्ली नायक उम्र 37 वर्ष दोनों ग्राम बसेड़ी हॉट थाना कानपुर जिला कटक उड़ीसा एवं तीसरी किरण देवी पति लक्ष्मण प्रसाद उम्र 36 वर्ष थाना कौशांबी ग्राम अजूआ संडे मंडी उत्तर प्रदेश, की बताई जा रही है। पूछताछ के क्रम में महिलाओं ने बताया कि एक बार गाजा डिलीवरी करने पर उन्हें 8 से 10 हजार किराया भाड़ा एवं अन्य खर्च मिलता था इसी लालच में टाली बैग में 33 किलो गांजा लेकर भभुआ रोड स्टेशन पहुंची थी। जहां से उन्हें मुगलसराय के टिहरी मोड़ पर गाजा डिलीवर करना था। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here