सोनभद्र संवाददाता,फलका(कटिहार): ओपी क्षेत्र के पोठिया बाजार में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप और बाइक के बीच टक्कर में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पोठिया ओपी पुलिस सवर्प्रथम स्थानीय ग्रामीणों की मदद दो जख्मी को इलाज हेतु फलका सीएचसी में भर्ती करवाया। जहाँ से बेहतर इलाज हेतु दोनों जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें एक जख्मी युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।

मृतक का नाम मनीष कुमार पिता अवधेश राम उम्र 28 घर कोसकीपुर थाना रंगरा जिला भागलपुर बताया जाता है। जबकि दोनों जख्मी का नाम क्रमशः सोनू कुमार महतो उम्र 24 वर्ष पिता नंदू महतो और साजन कुमार पिता बिनोद ठाकुर उम्र 25 वर्ष दोनों ग्राम कोसकीपुर थाना रंगरा जिला भागलपुर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पोठिया बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतना जबर्दश्त हुआ कि बाइक हवा में उड़ कर पैक्स अध्यक्ष निरंजन झा के दरवाजे पर खाद्यान्न ले खड़ी ट्रैकर में जा घुसा। जहाँ बाइक चालक मृतक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।बताया जाता है कि मृतक युवक अपने दो दोस्तों के साथ सलेहग्राम महेशपुर से मेला देख कर घर वापस जा रहा था की इसी बीच दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना के बाद पिकअप फरार बताया जाता है। मौके पर पहुंची पोठिया ओपी पुलिस ने खाद्यान्न लदे ट्रेक्टर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुराहाल था। मामले में पोठिया ओपी अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार पांडे ने बताया कि अनुसंधान के बाद पता चलेगा कि अज्ञात पिकअप या फिर खाद्यान्न लदे ट्रेक्टर चालक दोषी है। फिलहाल मृतक को पोस्टरमार्तम हेतु भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here