फलका(कटिहार): नवरात्रि के देर रात करीब दस बजे भंगहा दुर्गा मंदिर माता के दर्शन व मेला देख कर एक बाइक पर सवार तीन युवक को बुद्धनगर भंगहा समीप एस एच-77 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कुचल दिया। भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को सीएचसी फलका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भीषण सड़क हादसे में मृतक युवक आशिक कुमार उम्र 21 वर्ष व दूसरा चंदन कुमार मंडल उम्र 30 वर्ष दोनों साकिन महेशपुर ग्राम निवासी बताया जाता है। जबकि जख्मी युवक की पहचान बिजय मंडल उम्र 27 वर्ष साकिन मेहशपुर के रूप में हुई है।
घटना के बाद देर रात ही मेहशपुर गाँव में अचानक चीखपुकार शुरू हो गया। मृतक के परिजन दहाड़ मार मार कर रो व बिलख रहे थे। घटना के बारे में मृतक युवक के परिजन ने बताया कि नवरात्रि के जगरणा की रात भंगहा गांव स्थित दुर्गामंदिर गया था। दर्शन कर व मेला देख कर बाइक से घर वापस लौट रहा था कि बुद्धनगर भंगहा गांव समीप एस एच-77 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल कर फरार हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पोठिया ओपी अध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे सदल बल के साथ पहुँच कर दोनों मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कतिहार भेज दिया है। परिजनों के आवेदन पर कांड दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट चुके थे।
मौके पर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि कंचन मंडल, समिति सदस्य मनोज मंडल ,भाजपा प्रखंण्ड अध्यक्ष परमानंद शर्मा ,पिंटू यादव आदि ने प्रशासन से आपदा के तहत मृतक युवक के परिजनों को पांच -पांच लाख रुपये देने की मांग किया है।