कैमूर/भभुआ। अब नहीं चलेगी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों की मनमानी प्रखंड में ड्यूटी समय से करनी होगी जी हां आपने सही सुना है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा चैनपुर प्रखंड, अंचल एवं प्रखंड स्तरीय अन्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि डुमरकोन पंचायत के 14 लाभुकों द्वारा पैसा लेकर अब तक आवास निर्माण नहीं कराया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा 14 लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद चलाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के कुल 9 लक्ष्यों के विरुद्ध एक भी लक्ष्य पूर्ण नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शीघ लक्ष्य पूर्ण करने तथा आवास आवास पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी चैनपुर अनुपस्थित पाए गये। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्टीकरण करने तथा एक दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डब्लूपीयू में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। ब्लॉक कार्डिनेटर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के लिए स्पष्टीकरण करते हुए वेतन बंद करने का का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा के अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here