सोनभद्र संवाददाता,कटिहार। नई दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद दानापुर मंडल के रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास लगभग रात के 21.35 बजे हुआ। ई सी रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन की कुछ बोगियां बेपटरी हुई हैं। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रेल अधिकारियों का दल एआरटी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया।ट्रेन ज्यादा रफ्तार में नहीं थी। वही इस घटना से मैन लाइन ब्लॉक हो गया और रेल प्रशासन द्वारा युद्ध स्थल पर पुनः रेल परिचालन को बहाल करने में जुट है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई जानकारी अथवा हताहत नहीं होने की बात कही है। वही घटना के कारण का अभी पता नही चला है। इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा जांच का आदेश दे दिया है। गोरतलब है की कटिहार सहित सीमांचल के सैकड़ो यात्री के लिए यह मुख्य ट्रेनों में से एक है। रेल प्रशासन द्वारा हेल्प लाइन नंबर जारी किया है । पटना के लिए 9771449971, दानापुर के लिए
8905697493, आरा के लिए 8306182542 और
कमर्शियल कंट्रोल 7759070004 है।कोई भी यात्री इन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। समाचार प्रेषण तक रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 03 व्यक्ति का शव और 30 से अधिक लोग घायल मिले हैं रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य जारी है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here