पूर्णिया। गृह विभाग बिहार सरकार के तबादला आदेश से पूर्णिया प्रमंडल के लोग सहित प्रशासनिक महकमा अचंभित हैं। हो भी क्यों नहीं आज दस पुलिस पदाधिकारियों का तबादला राज्य मुख्यालय से किया गया है जिसमें पूर्णिया में डीआईजी पद पर विकास कुमार को पदस्थापित किया गया है सवाल और असमंजसता यही से शुरू हो गई है क्योंकि दो वर्ष पूर्व ही पुलिसिया कार्यशैली के मद्देनजर पूर्णिया प्रक्षेत्र को पुलिस महानिरीक्षक का क्षेत्र घोषित कर विनोद कुमार, रत्न संजय एवं सुरेश चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदास्थापित भी किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पद से सुरेश कुमार चौधरी दो दिन पूर्व यहां से सेवानिवृत्त भी हुए हैं ऐसे में आज जो आदेश निर्गत हुआ है उसमें फिर से उपमहानिरीक्षक के रूप में विकास कुमार पदास्थापित किए गए है। इस पदास्थापना से हर कोई दिग्भ्रमित हो रहा है कि क्या पूर्णिया फिर से उपमहानिरीक्षक प्रक्षेत्र बन गया है या फिर यह पदास्थापना में त्रुटि है या एक बार फिर सीमांचलवासियों के साथ अनदेखी की है। नीतीश सरकार के गृह विभाग ने 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बिहार गृह विभाग ने जो अधिसूचना जारी किया है। उसके अनुसार पूर्णिया रेंज के आईजी के जगह पर पूर्णिया डीआईजी के पद पर विकास कुमार को बनाया गया हैं। बता दें कि 2020 से पहले पूर्णिया में डीआईजी ही बैठते थे। बिहार सरकार के द्वारा 2020 में ही पूर्णिया को अपग्रेट कर पूर्णिया पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय बनाया गया था। जिसमें तत्कालीन आईपीएस विनोद कुमार को पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)बनाया गया था। 18 अक्टूबर को कोरोना महामारी की चपेट में आने से विनोद कुमार का मौत हो गई थी। तत्कालीन आईजी विनोद कुमार के मौत के बाद रत्न संजय कटियार को 22 अक्टूबर 2022 को पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया था। आईजी रत्न संजय कटियार के तबादला के बाद सुरेश चौधरी को पूर्णिया आईजी का कमान सौंपा गया था। हाल ही में पूर्णिया आईजी रहें सुरेश चौधरी के सेवानिवृत होने के बाद पूर्णिया आईजी के जगह विकास कुमार पूर्णिया डीआईजी बनाकर भेजा है। जिसे कई सवाल खड़ा हो गया है।

इन सभी को किया तबादला

गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. एडीजी सुरक्षा सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा बनाया गया है। पटना के आईजी राकेश राठी अब पुलिस मुख्यालय आईजी होंगे, जबकि पुलिस मुख्यालय आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी गरिमा मलिक को पटना क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) विकास बर्मन को पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा भेजा गया है। विशेष शाखा में डीआईजी मनोज कुमार को डीआईजी सहरसा बनाया गया है। पुलिस उप महा निरीक्षक सारण विकास कुमार को डीआईजी पूर्णिया, बेगूसराय के डीआईजी बाबू राम को डीआईजी मिथिला क्षेत्र दरभंगा भेजा गया है। जबकि विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक राशीद जमां को डीआईजी बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

FacebookMastodonEmailShare

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here