सोनभद्र संवाददाता, कुरसेला /कटिहार। पानी में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव के टपुआ धार में सोमवार के दोपहर नाव से मछली मारने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मछुआरा नदी में जा गिरा। जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। गोताखोर एवं स्थानीय तैराक की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को एक घंटे के बाद बरामद किया गया।
मौके पर पहुंची कुरसेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरसेला थाना लाया। मृतक की पहचान समेली प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह 65 वर्ष के रूप में हुई। कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर कुरसेला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया। वही घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया, मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।